गरियाबंद ब्रेकिंग : आबकारी विभाग की गाड़ी और बाइक की टक्कर, ट्रैक्टर चालक की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :–  गरियाबंद जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। आबकारी विभाग की गश्ती टीम के वाहन और बाइक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नहरगांव के पास की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग की टीम नियमित गश्त पर निकली हुई थी। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक और वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार युवक गिर पड़ा जिससे उसे गंभीर चोटे आई। स्थानीय लोगों और अधिकारियों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नागाबूड़ा निवासी संतोष यादव के रूप में हुई है, जो पेशे से ट्रैक्टर चालक था।

हादसे के वक्त वाहन में आबकारी विभाग की पूरी टीम सवार थी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद नागाबूड़ा गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग: साइनबोर्ड से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की दर्दनाक मौत, साथी घायल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button