नवापारा ब्रेकिंग: दो बाइकों की जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, चालक के खिलाफ दर्ज

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा में दो बाइकों को जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की शिकायत पर पुलिस ने दूसरे बाइक चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मामला रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पटेवा निवासी जानूसिंग ध्रुव (38 वर्ष) 18 जून को मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था। दोपहर करीब 12.30 बजे FCI गोदाम कलाम कोठी के पास पीछे से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 23 एन 4287 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में जानूसिंग ध्रुव गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान करीब शाम करीब 4 बजे मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पुलिस ने पोस्टमार्टम तथा परिजनों के बयान दर्ज किया।

पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की आगे की जांच जारी है तथा साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: नवापारा-मगरलोड पुल पर बड़ा हादसा टला, रेलिंग तोड़कर पुल से लटका ट्रैक्टर, चालक ने कूदकर बचाई जान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button