पारिवारिक विवाद में जल्लाद बना देवर, भाभी-भतीजी की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मामूली पारिवारिक विवाद में एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी ही भाभी और 18 वर्षीय भतीजी को पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी और दहशत का माहौल है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बेमेतरा जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम घोरेघाट निवासी हेमलाल आडिल का परिवार में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार को विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर अपनी भाभी कुमारी आडिल (50 वर्ष) और उनकी बेटी शकुंतला आडिल (18 वर्ष) पर बांस के डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

मां-बेटी की मौके पर मौत

आरोपी ने दोनों पर इतनी बेरहमी से हमला किया कि उन्हें बचने का मौका तक नहीं मिला। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट लगने से मां-बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही दाढ़ी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हेमलाल आडिल को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। वहीं दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पहले भी जा चुका है जेल

एसडीओपी भूषण एक्का ने बताया कि गांव के कोटवार नंदकुमार राघव द्वारा दो महिलाओं की हत्या की सूचना दी गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में भी जेल जा चुका है। पुलिस उसके पुराने रिकॉर्ड और पारिवारिक विवाद के कारणों की भी जांच कर रही है।

हत्या की वजह खंगाल रही पुलिस

दाढ़ी थाना प्रभारी राकेश साहू ने बताया कि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह जानने के लिए परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है ताकि इस हत्याकांड के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

देवर-भाभी के बीच अवैध संबंध: इस बात पर देवर का भड़का गुस्सा, भाभी की कर दी हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button