तालाब में तैरते मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। तालाब में शव तैरता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। मामला बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम चोरभट्ठीकला के सरपंच शिवदयाल यादव ने सकरी थाना पुलिस को सूचना दी कि गांव के तेली तालाब में एक व्यक्ति का शव पानी में दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को तालाब से बाहर निकलवाया गया।

तालाब किनारे जुटी भीड़

तालाब में शव मिलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। शव पानी में काफी देर से पड़े होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास है। वह गुलाबी और काले रंग की चेकदार शर्ट पहने हुए था। हालांकि उसके पास से ऐसा कोई दस्तावेज या पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके।

मृतक की पहचान नहीं होने के कारण पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में भी सूचना भेज रही है, ताकि गुमशुदगी की रिपोर्ट से उसका मिलान किया जा सके।

हर एंगल से जांच कर रही पुलिस

प्रारंभिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस इसे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मानकर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

तालाब में समा गई दो मासूम जिंदगियां: सगे भाइयों की डूबने से मौत, मां की चीखों से गूंज उठा गांव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button