युवती को जबरन पिलाई शराब, फिर दुष्कर्म, बाथरूम में पड़ी मिली लाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने महज कुछ दिनों के भीतर बड़ा खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि युवती को जबरन शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने रिसोर्ट को भी सील कर दिया है। मामला राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार भिलाई की रहने वाली 24 साल की युवती टॉकीज में मैनेजर थी। वह 18 जून को दोस्तों के साथ रायपुर घूमने गई थी। जहां दोस्तों ने उसे जबरदस्ती शराब पिलाई, जिससे वह होश में नहीं थी। इसी हालत में उसके दोस्त उसे राजनांदगांव के मनगट्टा स्थित विशलिंगवुड्स रिसॉर्ट ले गए। जहां रिसॉर्ट के संचालक ने युवती से रेप किया। और उसी रात मुस्कान की बाथरूम में लाश मिली थी।

थाना सोमनी क्षेत्र में 18 जून को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेण्ड्री से युवती की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना सोमनी एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई।

युवती को गंभीर चोटें भी आईं

जांच में पता चला कि आरोपी आशुतोष हिरवानी उर्फ आशु, छत्रपाल उर्फ बल्लू देशमुख एवं घनश्याम बेलचंदन युवती को अपने साथ रायपुर ले गए थे। आरोप है कि रास्ते में उसे जबरन शराब पिलाई गई और बाद में मनगटा स्थित व्हाइसलिंगवुड्स रिसोर्ट में उसकी नशे की हालत का फायदा उठाकर मुख्य आरोपी आशुतोष ने दुष्कर्म किया। इस दौरान युवती को गंभीर चोटें भी आईं थी।

पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 64, 115(2) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में आशुतोष हिरवानी उर्फ आशु (26 वर्ष), निवासी बुचीभरदा थाना बसंतपुर, छत्रपाल उर्फ बल्लू देशमुख (25 वर्ष), निवासी टेड़ेसरा गुड़ीपारा थाना सोमनी तथा घनश्याम बेलचंदन (25 वर्ष), निवासी निकुम बाजारपारा थाना अण्डा जिला दुर्ग शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा। वहीं घटना से संबंधित व्हाइसलिंगवुड्स रिसोर्ट को नियमानुसार सील कर दिया गया है। हालांकि मौत कैसे हुई, इसका खुलासा होना अभी बाकी है। मामले में आगे की जांच एवं वैधानिक कार्रवाई जारी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

चरित्र शंका में चापड़ से काट दिया पत्नी का गला, नहाने जा रही थी महिला पर पीछे से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button