फिंगेश्वर ब्रेकिंग: सरगी नाला में मिला अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :फिंगेश्वर क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सरगी नाला में एक अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी है। मामला गरियांद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह सरगी नाला के पास अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे कुछ लोगों की नजर पानी में तैर रहे शव पर पड़ी। शव की स्थिति देखकर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फिंगेश्वर थाना प्रभारी जय प्रकाश नेताम पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। स्थानीय लोगों की सहायता से शव को पानी से बाहर निकालकर पुलिस ने अपने कब्जे में लिया।

शव की नहीं हुई पहचान

पुलिस के अनुसार शव काफी सड़ी-गली अवस्था में था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत कई दिन पहले हुई होगी। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट का मिलान कर शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत दुर्घटना, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से हुई है। फिंगेश्वर पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। वहीं शव की पहचान और घटना की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच लगातार जारी है। 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

महानदी में डूबे युवक का 15 घंटे बाद मिला शव, दो बच्चों को बचाने के दौरान गई थी जान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button