नदी में मछली पकड़ने गया युवक तेज बहाव में बहा, देर रात मिला शव; तीन जिलों की पुलिस और SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मछली पकड़ने के लिए नदी में उतरा युवक अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। घटना की सूचना मिलते ही तीन जिलों की पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। बताया जा रहा है कि देर रात युवक का शव मिल गया, लेकिन तेज बहाव और अंधेरा होने के कारण उसे तत्काल बाहर नहीं निकाला जा सका। मामला बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार जोंधरा निवासी सुखदेव केवट पिता व्यसनारायण केवट पेशे से मछुआरा था और मछली पकड़कर बेचने का काम करता था। गुरुवार दोपहर वह शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने गया था। मछली नहीं मिलने पर वह नदी पार कर बलौदाबाजार जिले के लवन क्षेत्र की ओर चला गया। इसी दौरान नदी का जलस्तर और बहाव अचानक तेज हो गया, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह तेज धार में बह गया।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। चूंकि घटनास्थल बिलासपुर, बलौदाबाजार और जांजगीर-चांपा जिले की सीमा से लगा हुआ है, इसलिए तीनों जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। स्थानीय ग्रामीण भी लगातार खोजबीन में जुटे रहे।

देर रात सर्च ऑपरेशन के दौरान युवक का शव जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ क्षेत्र अंतर्गत देवरघटा के पास नदी में दिखाई दिया, लेकिन तेज बहाव के कारण उसे तत्काल बाहर नहीं निकाला जा सका। इसके बाद शिवरीनारायण पुलिस को भी सूचना दी गई। शुक्रवार को पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की। घटना के बाद जोंधरा गांव में शोक का माहौल है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

महानदी में डूबे युवक का 15 घंटे बाद मिला शव, दो बच्चों को बचाने के दौरान गई थी जान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button