पीएम मोदी के ‘‘मन की बात’’का 136वां संस्करण का सामूहिक श्रवण

विधायक रोहित बोले-प्रधानमंत्री का ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम समाज और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :फिंगेश्वर विकासखंड अंतर्गत ग्राम हथखोज स्थित बूथ क्रमांक-3 में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘‘मन की बात’’ के 136वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू मुख्य रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।

‘‘मन की बात’’ प्रेरणादायी कार्यक्रम

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश के विकास, जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी और सामाजिक चेतना जैसे विषयों पर विचार साझा किए। कार्यक्रम के बाद विधायक रोहित साहू ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘मन की बात’’ देशवासियों में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और राष्ट्रसेवा की भावना का संचार करने वाला प्रेरणादायी कार्यक्रम है।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देश के विभिन्न हिस्सों में समाजहित में कार्य कर रहे सामान्य नागरिकों की प्रेरक कहानियों को सामने लाता है और लोगों को समाज एवं राष्ट्र के लिए योगदान देने के लिए प्रेरित करता है। विधायक ने ग्रामीणों से प्रधानमंत्री की प्रेरणा को आत्मसात करते हुए अपने गांव और क्षेत्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में ये हुए शामिल

कार्यक्रम में सरपंच बलराम निषाद, पूर्व सरपंच नरेश निषाद, बूथ अध्यक्ष कलेश्वर साहू, उपसरपंच जोगेश्वर यादव, मनोहर साहू, मंगतू राम साहू, जगनाथ साहू, संतोष निषाद, कुंतराम निषाद, अशोक यादव, बिसौहा निषाद, रामाधार निषाद, उमेंद साहू, दयाराम साहू, चितरेखा निषाद, पंचोबाई निषाद, दुकाला ध्रुव, पंचायत प्रतिनिधि रेखा साहू, परमेश्वरी ध्रुव, पार्वती यादव, जयंती निषाद, बिटावन बांधे, पिंकी साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, वरिष्ठजन और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में सभी उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों को अपने जीवन में अपनाने तथा गांव के विकास, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

विधायक रोहित साहू ने ली विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक, जतमई-घटारानी, झरझरा और चिंगरापगार में सुविधाओं के विस्तार पर भी मंथन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button