अभनपुर ब्रेकिंग: महिला के साथ गैंगरेप, जमीन दिखाने के नाम पर युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- अभनपुर क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार भिलाई की रहने वाली महिला अभनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में जमीन देखने कुछ युवकों के साथ आई थी। बताया जा रहा है महिला के पति का देहांत हो चुका है और जिस जमीन को देखने आई थी, वह उसके पति का है। आरोपियों ने महिला को अकेली पाकर रेप किया और मौके से फरार हो गए।

वारदात के बाद पीड़ित महिला मंगलवार को अभनपुर थाने पहुंचकर आरोपियों को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताई कि घरेलू काम करती है। उसके गांव के पास ही इलाके में पति के नाम पर जमीन थी। सालों पुरानी जमीन होने की वजह से उसकी सटीक लोकेशन नही मिल रही थी। जिसकी वजह से वो उसी इलाके के रहने वाले कुछ युवकों के संपर्क में आयी।

युवकों ने जमीन बिकवाने का दिया झांसा

बताया जा रहा है कि इन युवकों ने महिला को जमीन बिकवाने का झांसा दिया। जमीन दिखाने के बहाने खेत पर बने फार्म हाउस पर बुलवाया। फिर उसे अकेली पाकर उनकी नियत बिगड़ गयी। जिसके बाद 4 आरोपियों ने मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात की। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी

इस घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। उन्होंने महिला को किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। 

पुलिस ने आरोपियों के नामों का नही किया खुलासा

इस मामले में अभनपुर पुलिस ने आरोपियों के नामों को बताने से बच रही है। पुलिस का कहना है आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना की गयी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KvranEI4fuf9kS4c7GKdLd

अन्य खबर भी पढ़े..

रिश्ता हुआ तार-तार: कलयुगी बेटे ने मां के साथ किया बलात्कार, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल