अर्धनग्न हालत में मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका, फरार पति की तलाश में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– कमरे में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में अर्धनग्न अवस्था में मिला। प्रारंभिक जांच में शराब के नशे में पति द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मामला सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित ट्रांसपोर्ट नगर का है।

जानकारी के मुताबिक सीतापुर थाना क्षेत्र निवासी जमुना चिकवा अपनी पत्नी सुखमनिया (32) और दो बच्चों के साथ ट्रांसपोर्ट नगर स्थित किराए के मकान में रहता था। बताया जा रहा है कि सोमवार रात पति-पत्नी ने साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान दोनों के बीच मामूली विवाद हुआ था। बाद में दोनों घर के अंदर जमीन पर सो गए।

मंगलवार सुबह जमुना चिकवा किसी काम से कुसमी चला गया। घर में दोनों बच्चे और उसकी पत्नी मौजूद थे। सुबह करीब 9 बजे बच्चों ने मां को जगाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठी। घबराए बच्चों ने पड़ोसियों को सूचना दी। आसपास की महिलाएं जब घर पहुंचीं तो महिला को मृत हालत में देखकर दंग रह गईं। शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा था, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में महिला के पैरों में चोट के निशान मिले हैं, जबकि शरीर पर अन्य गंभीर चोटों के स्पष्ट निशान नहीं पाए गए हैं। हालांकि पुलिस इसे संदिग्ध मौत मानते हुए हत्या के एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

जंगल में मिली जूनियर महिला वकील की नग्न लाश: गला रेता, फिर पत्थर से कुचल दिया चेहरा; हत्या के बाद भी मोबाइल से आते रहे मैसेज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button