ब्रेकिंग: नवापारा क्षेत्र के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बंद करने की तैयारी, निचले इलाकों में जलभराव, विभाग ने की अपील

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) नवापारा :– सीकासेर जलाशय का जलस्तर लगातार बढ़ने के बाद सभी गेट खोल दिए गए हैं, जिससे महानदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। इसके चलते नवापारा क्षेत्र के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने लगी है। हालात को देखते हुए विद्युत विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद करने का निर्णय लिया है।

विद्युत विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे जलभराव वाले इलाकों को तत्काल खाली कर सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर चले जाएं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनहानि और विद्युत दुर्घटनाओं से बचाव के उद्देश्य से जलमग्न क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद की जाएगी।

इन इलाकों में जलभराव

विभाग के अनुसार बंगानी निवास के पीछे का क्षेत्र, देवारपारा, मछली बाजार, रामजानकी पारा, सोमवारी बाजार, देवांगन सॉ मिल क्षेत्र, कुटीपारा, पारागांव, तर्री, विवेकानंद कॉलोनी सहित डुबान क्षेत्र में आने वाले अन्य इलाकों में जलभराव बढ़ रहा है। इन क्षेत्रों के लोगों से विशेष सतर्कता बरतने और प्रशासन तथा विद्युत विभाग के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

विद्युत विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है तथा कहा है कि स्थिति सामान्य होने पर विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

सिकासार जलाशय से छोड़ा गया पानी, प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट, त्रिवेणी संगम हुआ लबालब,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button