गरियाबंद के स्कूल कार्यालय में शिक्षकों की शराब पार्टी; वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने जांच के दिए निर्देश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में स्कूल के ऑफिस में शराब पार्टी करने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के दो शिक्षक स्कूल कार्यालय में शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि इस दौरान विद्यालय में छात्र-छात्राएं बिना पढ़ाई के इधर-उधर घूमते रहे, जबकि शिक्षण कार्य पूरी तरह प्रभावित रहा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और शिक्षा विभाग भी हरकत में आ गया है। मामला मैनपुर क्षेत्र के देवझर (अमली) स्कूल का है।

कक्षाओं में नहीं दिखी पढ़ाई

स्थानीय मीडिया टीम अचानक स्कूल में निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान विद्यालय के तीन शिक्षक अवकाश पर थे, जबकि दो शिक्षक मनोज कुमार भारद्वाज और कमल सिंह दीवान स्कूल कार्यालय में शराब और चखने के साथ बैठे मिले। आरोप है कि उस समय छात्र-छात्राएं कक्षाओं में पढ़ाई करने के बजाय स्कूल परिसर में मौजूद थे।

निरीक्षण के दौरान यह भी आरोप लगाया गया कि दोनों शिक्षक निर्धारित ड्रेस कोड के विपरीत टी-शर्ट और कार्गाे जींस पहनकर विद्यालय पहुंचे थे। इससे विद्यालय की अनुशासन व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

पत्रकार से अभद्र व्यवहार का आरोप

मीडिया टीम का आरोप है कि जब शिक्षकों से पूरे घटनाक्रम के संबंध में सवाल पूछे गए तो उन्होंने आक्रोशित होकर अपशब्दों का प्रयोग किया और पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बीईओ बोले-जांच के बाद होगी कार्रवाई

मामले को लेकर मैनपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी देवनाथ बघेल ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा है किया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों और अभिभावकों में नाराजगी

घटना सामने आने के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों में नाराजगी का माहौल है। लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की मांग की है।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नशे में धुत हेडमास्टर पहुंचा स्कूल, बच्चों की चप्पलों के बीच लेटा; वीडियो वायरल होते ही ने किया सस्पेंड-VIDEO

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button