राजिम के सोनतीर्थ घाट में निर्माणाधीन संस्कार भवन का विधायक रोहित साहू ने किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– धर्मनगरी राजिम स्थित सोनतीर्थ घाट पर श्रद्धालुओं और पिंडदान के लिए आने वाले नागरिकों की सुविधा के लिए बनाए जा रहे संस्कार भवन के निर्माण कार्य का क्षेत्रीय विधायक रोहित साहू ने औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और वहां की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।विधायक रोहित साहू ने कार्यस्थल पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुविधा से जुड़े इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने पूरे निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने प्रयुक्त की जा रही निर्माण सामग्री की जांच की और अधिकारियों से कहा कि काम पूरी तरह से मानक के अनुरूप होना चाहिए संस्कार भवन परिसर में पेयजल, ड्रेनेज सिस्टम, समुचित प्रकाश, स्नान स्थल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

आम जनता को असुविधा न हो

इस दौरान विधायक रोहित साहू ने कहा कि सोनतीर्थ घाट पर विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्कारों के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं, ऐसे में यह भवन सर्वसुविधायुक्त और विशाल होना चाहिए ताकि आम जनता को किसी तरह की असुविधा न हो। धर्मनगरी राजिम में आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों के लिए एक बेहतर स्थान मिले यही हमारा प्रयास है। निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लेटलतीफी या लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सोनतीर्थ घाट में संस्कार भवन के निर्माण से प्रदेश भर के अलग अलग क्षेत्रों से पिंडदान के लिए आने वाले लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। अब तक धार्मिक-सामाजिक आयोजनों व अंतिम संस्कारों के बाद की रस्मों के लिए उपयुक्त स्थान का अभाव था। विधायक रोहित साहू के प्रयासों से इस संस्कार भवन का निर्माण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान प्रमुख रूप से नगरपालिका अध्यक्ष महेश यादव,नगरपालिका उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर,पार्षदगण बलराम यादव,भारत यादव,आकाश राजपूत,मुख्य नगरपालिका अधिकारी संतोष विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम में बनेगा आधुनिक पौनी पसारी कॉम्प्लेक्स, विधायक रोहित साहू और नपाध्यक्ष महेश यादव ने किया भूमिपूजन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button