10 अगस्त को विधानसभा स्तरीय भव्य कांवड़ यात्रा का होगा आयोजन, विधायक रोहित साहू ने की तैयारियों की समीक्षा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) राजिम :– सावन माह के पावन अवसर पर 10 अगस्त, सोमवार को आयोजित होने वाली विधानसभा स्तरीय भव्य कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर आज राजिम विधायक रोहित साहू ने सामाजिक पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में यात्रा को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

विधायक रोहित साहू ने बताया कि कांवड़ यात्रा का शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे फनीकेश्वरनाथ महादेव मंदिर, फिंगेश्वर में पूजा-अर्चना के साथ होगा। इसके पश्चात श्रद्धालु पदयात्रा करते हुए प्रातः 11:00 बजे ग्राम बोरसी पहुंचेंगे, जहां अल्पाहार की व्यवस्था रहेगी। इसके बाद यात्रा दोपहर 1:00 बजे ग्राम कोमा पहुंचेगी, जहां चाय-नाश्ते के उपरांत यात्रा आगे बढ़ेगी।

कुलेश्वरनाथ महादेव में होगा समापन

यात्रा 2:00 बजे राजिम नगर में प्रवेश कर शिवाजी चौक, सुंदरलाल शर्मा चौक, महामाया चौक, राजिमलोचन मंदिर होते हुए लक्ष्मण झूला के मार्ग से कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की जाएगी।

विधायक रोहित साहू ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सभी शिवभक्तों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कांवड़ यात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया। बैठक में सामाजिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे तथा यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम रेस्ट हाउस में भाजपा महिला मोर्चा गरियाबंद की प्रथम बैठक संपन्न, सावन महोत्सव और ‘राखी टू बॉर्डर’ अभियान की बनी रूपरेखा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button