नवापारा ब्रेकिंग: रासुका कार्रवाई के दौरान हंगामा, पालिका सभापति सहित कई गिरफ्तार, पुलिस ने नगर में निकाला जुलूस, VIDEO

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गोबरा नवापारा में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत कार्रवाई के दौरान गुरुवार को जमकर हंगामा हो गया। पुलिस द्वारा अपराधी लल्ला सोनवानी के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जा रही थी। बताया गया कि आरोपी आबकारी अधिनियम के एक मामले में जेल में निरुद्ध था। जेल से रिहा होते ही पुलिस ने उसके विरुद्ध रासुका के तहत कार्रवाई शुरू की।
इसी दौरान आरोपी के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि परिजनों ने पुलिस के शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और झूमाझटकी की तथा कार्रवाई रोकने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, आरोपी के परिजनों ने फिल्मी स्टाइल में पुलिस वाहन का पीछा भी किया और रास्ते में गाड़ी रोककर कार्रवाई बाधित करने की कोशिश की।
नगर में निकाला जुलूस

घटना की सूचना मिलते ही नगर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी लल्ला सोनवानी सहित विरोध कर रहे सभापति और उसके परिजनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद थाना से लेकर अस्पताल तक पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरोपियों को ले जाया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान कुछ आरोपियों द्वारा पुलिसकर्मियों को धमकी देने तथा पुलिस वाहन को पेट्रोल बम से उड़ाने जैसी गंभीर धमकियां भी दी गईं। मामले में शासकीय कार्य में बाधा, धमकी, पुलिस से मारपीट एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत अलग से प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है तथा वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। नगर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
कार्रवाई के दौरान सीएसपी तुलसी लेकाम, एसडीएम रवि सिंह, अभनपुर थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम, गोबरा नवापारा थाना प्रभारी जितेंद्र दुबे सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
नवापारा नगरवासियों द्वारा पुलिस की इस कार्रवाई को अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में सड़कों पर नगरवासियों की भीड़ जमा हो गई थी। आरोपियों को जुर्म करना पाप है , पुलिस हमारा बाप है के नारे लगवाए गए।
NEWS UPDATE…….
VIDEO
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











