नवापारा ब्रेकिंग: ढाबे पर आधी रात छापा; शराब, नकद और धारदार चाकू बरामद, लल्ला सोनवानी समेत 5 आरोपियों का निकाला गया जुलूस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गोबरा नवापारा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की टीम कुर्रा स्थित महिष ढाबा में आधी रात दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध शराब, शराब बिक्री की नकदी, मोबाइल फोन और एक धारदार चाकू बरामद किया है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं कार्रवाई के दौरान संदिग्ध आचरण प्रदर्शित करने के आरोप में नवापारा टीआई को भी निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार 29 मई की रात पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुर्रा स्थित महिष ढाबे में लल्ला सोनवानी और उसके साथी अवैध रूप से शराब बेच रहे हैं तथा ग्राहकों को बैठाकर शराब पिला रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ढाबे पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही शराब खरीदने और पीने पहुंचे कई लोग मौके से फरार हो गए। वहीं ढाबे में मौजूद टूमन उर्फ लल्ला सोनवानी, भरत डहरिया, विक्की कुर्रे, धीरज बघेल और अजय साहू को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

44 अध्धी शराब और 25 हजार नकद जब्त

तलाशी के दौरान ढाबे के काउंटर के पास रखे दो कैरेट से 44 अध्धी देशी मसाला शोले शराब और एक पौवा देशी मसाला रोमियो शराब बरामद हुई। इसके अलावा शराब बिक्री से प्राप्त 25,060 नकद, पांच मोबाइल फोन और शराब पिलाने में उपयोग किए जा रहे कांच के गिलास भी जब्त किए गए।

लल्ला के पास मिला बटनदार चाकू

कार्रवाई के दौरान आरोपी लल्ला सोनवानी की तलाशी लेने पर उसके पास से एक धारदार बटनदार चाकू भी बरामद हुआ। वैध लाइसेंस नहीं मिलने पर पुलिस ने चाकू को भी जब्त कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 36(क), भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए प्रस्तुत किया गया।

आरोपी लल्ला सोनवानी के अपराधिक रिकार्ड को देखते हुए उसके खिलाफ रासुका (NSA) की भी कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों का नगर में निकाला गया जुलूस

पुलिस ने टूम्मन उर्फ लल्ला सोनवानी (30 वर्ष), भरत डहरिया (20 वर्ष), विक्की कुर्रे (30 वर्ष), धीरज बघेल (26 वर्ष), अजय साहू (48 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी गोबरा नवापारा क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। कार्रवाई के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों का गोबरा नवापारा नगर में जुलूस निकाला। पुलिस सुरक्षा के बीच आरोपियों को पैदल घुमाया गया, जिससे अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों को कड़ा संदेश दिया जा सके।

थाना प्रभारी की संदिग्ध भूमिका पर गिरी गाज

इसी मामले में कार्रवाई के दौरान गोबरा नवापारा थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल की भूमिका भी संदेह के घेरे में आ गई। बताया जा रहा है कि एसीसीयू और पुलिस टीम की कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी की कुछ गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। मामले को गंभीरता से लेते हुए रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिंह ने तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया। विभागीय स्तर पर मामले की जांच जारी है। थाना प्रभारी पर हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

ब्रेकिंग: नवापारा थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल तत्काल प्रभाव से निलंबित, SP ने जारी किया आदेश, जानिए क्या है मामला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल