रैम्पवॉक, नृत्य और सवालों के जवाब… तीज महोत्सव में महिलाओं ने दिखाया हुनर, स्निग्धा शर्मा ने जीता ताज

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) रायपुर :– वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छत्तीसगढ़ एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़ द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रदेश की विप्र महिलाओं एवं युवतियों को पूर्णतः पारिवारिक एवं सामाजिक माहौल में मंच प्रदान करने के उद्देश्य से तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रंगारंग फोक एवं क्लासिकल नृत्य तथा तीज सुंदरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम वृन्दावन हॉल, सिविल लाइन, रायपुर में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुरन्दर मिश्रा, विधायक रायपुर उत्तर, दीप्ति दुबे, वरिष्ठ समाजसेवी एवं शताब्दी पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा उपस्थित रहीं। प्रतियोगिताओं के निर्णायक के रूप में डॉ. मीनाक्षी बाजपेयी एवं उषा शर्मा, नृत्य शिक्षिका ने अपनी भूमिका निभाई।

तीज महोत्सव के फोक एवं क्लासिकल नृत्य प्रतियोगिता में एकल नृत्य वर्ग में प्रथम स्थान सरोज शर्मा एवं द्वितीय स्थान सोनम राय ने प्राप्त किया। वहीं समूह नृत्य में प्रथम स्थान वंशिका ठाकुर एवं स्तुति शुक्ला तथा द्वितीय स्थान सीमा एवं अभिलाषा ने हासिल किया। इसके अलावा समूह नृत्य की अन्य श्रेणी में महिषासुर मर्दनी ग्रुप ने प्रथम तथा पंजाबी वुमेन वेलफेयर सोसायटी ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

स्निग्धा शर्मा ने जीता ताज

वहीं तीज सुंदरी प्रतियोगिता में शामिल सभी महिलाओं ने रैम्पवॉक किया तथा निर्णायकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए। प्रतियोगिता में स्निग्धा शर्मा ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि जसविंदर कौर उपविजेता रहीं। विजेता एवं उपविजेता को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को भी सम्मान पत्र प्रदान किया गया।

तीज महोत्सव को सफल बनाने में महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणानिधि मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, प्रदेश महासचिव डॉ. सुनील ओझा, प्रदेश सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, सांस्कृतिक सचिव प्रीति मिश्रा, महिला महासचिव सुमन मिश्रा, महिला उपाध्यक्ष बबिता मिश्रा, महिला सचिव वीणा मिश्रा, मीडिया प्रभारी सुमन पाण्डेय, महिला सचिव अनिता राव एवं वीणा ठाकुर की प्रमुख भूमिका रही।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नितिन कुमार झा, संभागीय अध्यक्ष, अरूण शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज, लेखक एवं व्यंग्यकार स्नेहलता पाठक, राजेन्द्र दुबे, अध्यक्ष सनाढ्य ब्राह्मण समाज, योगेश तिवारी, अखंड ब्राह्मण समाज, सुरभि शर्मा, राघवेंद्र पाठक, सतीश शर्मा, रवि शर्मा, उमेश शर्मा, त्रिभुवननाथ तिवारी, अर्चना तिवारी, अखिलेश्वरी शुक्ला, सुनीता शर्मा, विद्या भट्ट, स्वाती मिश्रा, राधा तिवारी, कल्पना मिश्रा, अभिलाषा, रमाकांत दुबे, गिरजाशंकर दीक्षित, नीलिमा मिश्रा एवं शोभिता पाठक सहित बड़ी संख्या में विप्र महिलाएं उपस्थित थीं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

तीज के रंग में रंगा विप्रकुल महिला मंडल नवापारा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा भव्य तीज मिलन समारोह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button