राजस्व विभाग की तबादला सूची जारी, गरियाबंद सहित 57 जगहों पर बदले तहसीलदार-नायब तहसीलदार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिकारियों-कर्मचारियों के स्थानांतरण से संबंधित सूची जारी की है। इसमें प्रदेश के विभिन्न जगहों पर तहसीलदार-नायब तहसीलदार के तबादले किए गए हैं। सूची में गरियाबंद जिले का भी उल्लेख है। नितिन ठाकुर का महासमुंद से गरियाबंद स्थानांतरण किया गया है।
जारी सूची के अनुसार तबादले के दायरे में महासमुंद, गरियाबंद, सक्ती, कोरबा, रायपुर, कवर्धा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, जांजगीर-चांपा, बालोद, सुकमा, दंतेवाड़ा, सरगुजा, बेमेतरा, राजगढ़ सहित कई जिले शामिल हैं। कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है, जिससे राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल हुआ है। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
देखिए पूरी सूची



छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











