नवापारा ब्रेकिंग: नदी में बहकर आ रही शराब! बोतलें पकड़ने उमड़ रही भीड़, जान जोखिम में डाल कर नदी से निकालते दिखे लोग, VIDEO

जुगाड़ लगाकर नदी से निकाल रहे शराब की बोतलें

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– लगातार बारिश के बाद महानदी में आई बाढ़ के बीच शनिवार को गोबरा नवापारा के सोमवारी बाजार पुल पर उस वक्त अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला, जब धमतरी की ओर से तेज बहाव के साथ प्लास्टिक की बोतलों में भरी शराब नदी में बहकर आने की खबर फैल गई। देखते ही देखते पुल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग बहते पानी में शराब की बोतलें पकड़ने के लिए तरह-तरह के जुगाड़ लगाते नजर आए।

बता दे कि, महानदी के तेज बहाव में प्लास्टिक की बोतलों में भरी शराब बहते हुए गोबरा नवापारा की ओर पहुंच रही है। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में शराब प्रेमी लोग सोमवारी बाजार पुल पर पहुंच गए और नदी के बहाव पर नजरें टिकाकर बोतलों को पकड़ने की कोशिश करने लगे।

तरह तरह के जुगाड़ लगाकर निकाल रहे बोतलें

किसी ने बांस में मछली जाली बांधकर नदी में उतारी, तो कोई सब्जी का कैरेट बांध कर, तो कोई प्लास्टिक की टोकरी बांस में बांध कर बहती बोतलों को पकड़ने की कोशिश करता नजर आ रहा है। शराब की बोतलें पकड़ने की होड़ में कुछ लोग नदी के बेहद करीब तक पहुंच गए। महानदी का बहाव तेज होने के बावजूद लोगों में बोतलें हासिल करने की ऐसी होड़ दिखी कि वे अपनी जान तक जोखिम में डालते नजर आए।

रायपुर और धमतरी जिले को जोड़ने वाले सोमवारी बाजार पुल पर मेले की तरह लोगों की भीड़ लगी हुई है। मौके पर मौजूद लोगों के बीच नदी में बहकर आ रही शराब को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। कुछ लोग इसे धमतरी क्षेत्र के शराब दुकानों से बहकर आने का अंदेशा लगा रहे है। बहकर आने वाले शराब में अधिकांश देशी शराब की बोतलें है।

इधर बाढ़ का नजारा देखने भी लोग पहुंच रहे है। ऐसे में पुल पर जाम जैसी स्थिति बनी हुई है। पुल का नजारा किसी मेले से कम नहीं नजर आ रहा। 

बताया जा रहा है कि धमतरी जिले के ग्राम नारी स्थित शराब दुकान बाढ़ में डूब गया है। जिससे दुकान का दीवार ढह जाने से शराब की प्लास्टिक बोतलें नदी में बह कर नवापारा की ओर पहुंच रही है। जिसको पकड़ने जबरजस्त जुगाड के साथ नारी गांव में भी लोग भिड़े हुए है।

बड़े हादसे को न्योता देने जैसा

हालांकि, बाढ़ के बीच इस तरह नदी के करीब जाना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। तेज बहाव में संतुलन बिगड़ने पर किसी भी व्यक्ति के पुल से गिरने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में शराब की बोतल पकड़ने के लिए जान जोखिम में डालना किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है।

इधर महानदी में बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए प्रशासन लगातार लोगों से नदी, पुलों और जलभराव वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील कर रहा है। बाढ़ की स्थिति में थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग : बाढ़ का नजारा देखने निकले तीन युवक, बीच सड़क में डूबी कार; गाड़ी हो गई लॉक, फिर ऐसे बची जान, VIDEO

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button