तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को कुचला, दोनों की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दोनों भाई-बहन की मौत हो गई है। घटना दुर्ग जिले की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार अकलोरडीह के रहने वाले खोरबहरा निषाद की बच्चे तारिणी और हरीश रविवार दोपहर मार्केट गए हुए थे। वहां से लौटते समय इंजीनियरिंग पार्क रामायण चौक के पास पीछे से आ रही एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया।
दरअसल, सड़क पर रेत पड़ी होने से हरीश की बाइक अनियंत्रित हो गई और वे गिर गए। जिससे हरीश और उसकी बहन ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गए। तारिणी के ऊपर से ट्रक का पहिया गुजर जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भाई का एक हाथ और पैर कट गया। उसे तुरंत लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।
सड़क दुर्घटना की अन्य खबरें पढ़े…

ऑयल टैंकर की चपेट में आया बाइक सवार : युवक की मौत, पिछले पहिया के नीचे दबा सिर

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल