हॉस्टल में भूत का खौफ! दहशत में रातों-रात बाहर निकलीं तीन छात्राएं, सरपंच के घर पहुंचकर मांगी मदद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एकलव्य स्कूल के हॉस्टल में छात्राओं ने रात में एक डरावनी आकृति दिखाई देने और अपनी ओर खींचने की कोशिश किए जाने की बात कही। घबराई छात्राएं हॉस्टल से निकलकर सीधे सरपंच के घर पहुंच गईं, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। हॉस्टल से जुड़ी इस घटना ने छात्राओं की सुरक्षा और छात्रावास की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला कोंडागांव जिले के गोलावंड स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का है।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 7.30 बजे तीन छात्राएं छात्रावास से निकलकर गांव की सरपंच अनीता के घर पहुंच गईं। अचानक छात्राओं को अपने घर पर देखकर सरपंच भी हैरान रह गईं। उन्होंने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद पुलिस तीनों छात्राओं को थाने ले गई और आवश्यक कार्रवाई के बाद रात करीब 11.30 बजे उन्हें उनके परिजनों तक पहुंचाया।

छात्राओं के छात्रावास से बाहर निकलने की जानकारी मिलने के बाद मामला संबंधित अधिकारियों और परिजनों तक पहुंचा। छात्राओं की ओर से बताई गई रहस्यमयी आकृति की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल उनके भयभीत होकर छात्रावास छोड़ने की बात सामने आई है।

अधिकारियों ने किया विद्यालय का दौरा

घटना के बाद जनपद पंचायत अध्यक्ष अनीता कोर्राम, आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त कृपेंद्र तिवारी, सरपंच अनीता, छात्राओं के परिजन और अन्य लोग विद्यालय पहुंचे। वहां छात्राओं की स्थिति, घटना के कारण और छात्रावास की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई।

सहायक आयुक्त कृपेंद्र तिवारी के अनुसार, छात्राओं ने डर लगने और साड़ी पहने प्रेत आत्मा जैसी आकृति दिखाई देने की बात बताई है। छात्राओं की परेशानी को देखते हुए संबंधित लोगों से चर्चा कर समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, छात्राओं को दूसरे परिसर में रहने की व्यवस्था देने की बात कही गई है, ताकि वे भयमुक्त वातावरण में अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

छात्रावास की सुरक्षा और निगरानी पर उठे सवाल

आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं के इस तरह रात में बाहर निकलने की घटना के बाद छात्रावास की सुरक्षा, रात्रिकालीन निगरानी और वहां के वातावरण को लेकर सवाल उठने लगे हैं। परिजनों की चिंता है कि छात्राओं को छात्रावास में सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए, ताकि वे बिना किसी भय के पढ़ाई कर सकें। फिलहाल छात्राओं के डर की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

भूत ने बैल को उठा कर पटका! वीडियो आया सामने, डॉक्टर ने कही ये बात..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल