बालिका शौचालय निर्माण में मिली खामी, घटिया कॉलम तोड़कर दोबारा बनाने के निर्देश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार विश्वरंजन के मार्गदर्शन में जिले में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिला एवं जनपद स्तर के तकनीकी अमले द्वारा नियमित निरीक्षण किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान विकासखंड तिल्दा की ग्राम पंचायत मूरा में वीबी जी राम जी के अंतर्गत निर्माणाधीन बालिका शौचालय के कॉलम की गुणवत्ता में कमी पाई गई। इस पर जिला पंचायत सीईओ ने नाराजगी जताते हुए गुणवत्ताहीन निर्माण को तोड़कर निर्धारित मापदंडों के अनुरूप दोबारा निर्माण कराने के निर्देश दिए।

जिला स्तर से बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखे जाने को गंभीरता से लेते हुए जनपद पंचायत के कार्यक्रम अधिकारी, एसडीओ, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) और तकनीकी सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 के लिए पंजीयन 16 अक्टूबर तक, 15 से 29 वर्ष के युवा कलाकारों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का अवसर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल