राजिम फटाका व्यापारी संघ का गठन, आकाश सिंह राजपूत बने अध्यक्ष; अवैध बिक्री पर कार्रवाई की मांग

GST बिल की समस्याओं को लेकर विधायक रोहित साहू से मिले व्यापारी, राजिम मेला मैदान में लगेगी फटाकों की दुकानें

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– दीपावली पर्व के मद्देनजर राजिम में फटाका व्यापारियों ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में पहल करते हुए फटाका व्यापारी संघ का गठन किया है। व्यापारियों की सर्वसम्मति से आकाश सिंह राजपूत को संघ का अध्यक्ष चुना गया। वहीं, GST बिल से संबंधित समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने राजिम विधायक रोहित साहू से मुलाकात कर अपनी परेशानियों से अवगत कराया। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर व्यापारियों को राहत दिलाने के निर्देश दिए।

सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी

व्यापारियों की बैठक के पश्चात सर्वसम्मति से संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें आकाश सिंह राजपूत को अध्यक्ष, समीम वारसी को उपाध्यक्ष, गौतम साहू को सचिव, धीरेंद्र शर्मा को कोषाध्यक्ष तथा भवानी शंकर साहू को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों से व्यापारियों के हितों की रक्षा करने और व्यापार से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर काम करने की अपेक्षा जताई गई।

अवैध फटाका बिक्री पर कार्रवाई की मांग

फटाका व्यापारी संघ ने प्रशासन को आवेदन सौंपकर बिना लाइसेंस अवैध रूप से फटाकों की बिक्री करने वालों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में राजिम एसडीएम विशाल महाराणा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष महेश यादव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एस.के. विश्वकर्मा तथा राजिम थाना प्रभारी से कार्रवाई का आग्रह किया गया।

संघ का कहना है कि नियमानुसार कारोबार करने वाले व्यापारियों के हितों की रक्षा के साथ-साथ अवैध बिक्री पर रोक लगाना भी जरूरी है, ताकि फटाका कारोबार व्यवस्थित तरीके से संचालित हो सके।

फटाका व्यापारी संघ ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राजिम मेला मैदान में फटाकों की दुकानें लगाई जाएंगी। यहां नागरिकों को उचित मूल्य पर फटाके उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। दीपावली के दौरान व्यापारियों ने सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से कारोबार संचालित करने की बात कही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा-राजिम सहित अंचल के अलग-अलग क्षेत्रों में 6 नवंबर तक बिजली सप्लाई रहेगी प्रभावित, देखिए पूरी सूची

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल