राजिम में ट्रैक्टर से गिरकर ग्रामीण की मौत, चालक के खिलाफ FIR दर्ज

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम इलाके में ट्रैक्टर से गिरकर ग्रामीण की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया कि ग्रामीण दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे थे। इस दौरान इंजन में बैठा ग्रामीण अनियंत्रित होकर नीचे गिर गए। गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। घटना गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7 बजे ग्राम पोखरा में नवयुवक दुर्गा समिति स्वर्णनगर के सदस्य दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद ट्रैक्टर से वापस लौट रहे थे। ट्रैक्टर रोहित यादव का बताया गया है, जिसे बुधराम निषाद चला रहा था। ट्रैक्टर की ट्रॉली में ग्रामीण बैठे थे, जबकि घनश्याम साहू इंजन के पास बैठे हुए थे।
इसी दौरान ग्राम पोखरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास घनश्याम साहू नीचे गिर गए और ट्रैक्टर के पहिये की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी कमर और पैर में गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजिम लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पंचनामा की कार्रवाई की। चालक की लापरवाही और परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 और 106(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर मौत, लाइव वीडियो आया सामने











