पूर्व सरपंच के बेटे की हत्या, साथी घायल, पुरानी रंजिश में चाकू-डंडों से हमला; 4 आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में पूर्व सरपंच के बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हमले में एक युवक घायल है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामला धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।

मेन रोड पर हुआ जानलेवा हमला

जानकारी के मुताबिक, 21 अक्टूबर की रात करीब 10.20 बजे ग्राम मुजगहन में पूर्व सरपंच के बेटे दीपांशु साहू और उसका साथी विकास साहू का कुछ लोगों से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों युवकों पर हाथ-मुक्कों के साथ लकड़ी के डंडों और धारदार चाकू कर दिया गया।

हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दीपांशु साहू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विकास साहू का इलाज जारी है।

चार आरोपी गिरफ्तार, डंडे जब्त

घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर अर्जुनी पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रत्नाबांधा निवासी चार युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फनेश्वर नेताम (18), रितेश नेताम (22), लिलेश उर्फ लिलेश्वर नेताम (20) और नोहर यादव उर्फ काला (23) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए दो लकड़ी के डंडों सहित अन्य सामान जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। घटना में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

टांगी मारकर युवक की हत्या, दो दिन बाद आरोपी ने लगाई फांसी, टांगी जब्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल