महिला के नाम से फर्जी आईडी बनाकर युवती को फंसाया, झांसा देकर युवती से मंगवाई न्यूड फोटो-वीडियो, फिर करने लगा ऐसी डिमांड

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से निजी तस्वीरें और वीडियो मंगवाने तथा बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने फेसबुक पर महिला के नाम से फर्जी आईडी बनाकर युवती से संपर्क किया था। इसके बाद उसे दुर्ग में होम सर्विस का काम दिलाने का लालच देकर सामान्य तस्वीरों के साथ न्यूड फोटो और वीडियो मंगवाए। बाद में आरोपी युवती से पैसे मांगने लगा और मांग पूरी नहीं होने पर उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

परेशान युवती ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद नेवई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रायपुर निवासी 40 वर्षीय शिवा निषाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामला दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शिवा निषाद ने फेसबुक पर महिला के नाम से फर्जी आईडी बनाई थी। इसी आईडी के जरिए उसने युवती से संपर्क स्थापित किया। इसके बाद 18 अक्टूबर को आरोपी ने अपने मोबाइल नंबर से युवती को मैसेज कर काम करने के संबंध में पूछा। युवती ने काम करने की इच्छा जताई तो आरोपी ने उसे दुर्ग में होम सर्विस का काम दिलाने का झांसा दिया।

नौकरी के नाम पर निजी तस्वीरें और वीडियो मंगवाए

आरोप है कि आरोपी ने युवती से कहा कि काम दिलाने के लिए उसे दो सामान्य तस्वीरों के साथ एक न्यूड फोटो और वीडियो भेजना होगा। नौकरी मिलने की उम्मीद में युवती उसकी बातों में आ गई और उसने अपने वॉट्सऐप के माध्यम से दो सामान्य तस्वीरें, एक न्यूड फोटो और करीब दो सेकंड का वीडियो भेज दिया।

कुछ समय बाद आरोपी के मोबाइल नंबर से मैसेज आने लगे, तब युवती को पता चला कि फेसबुक पर महिला के नाम से बात करने वाला व्यक्ति वास्तव में पुरुष है। उसकी पहचान शिवा निषाद के रूप में सामने आई। इसके बाद आरोपी ने युवती से पैसे मांगना शुरू कर दिया।

पैसे नहीं देने पर वायरल करने की धमकी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने युवती पर दबाव बनाते हुए पैसे मांगे। इसके बाद उसने युवती को राजनांदगांव में होम सर्विस का काम करने के लिए भी कहा। युवती ने जब इसके लिए मना किया, तो आरोपी ने उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

निजी तस्वीरें सार्वजनिक होने की आशंका से परेशान युवती ने पुलिस के पास पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नेवई थाना पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया जुर्म, गिरफ्तार

शिकायत के आधार पर जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया और उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने 24 अक्टूबर को दोपहर 2:25 बजे शिवा निषाद को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी शिवा निषाद (40 वर्ष) रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत रामसागरपारा का निवासी है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2), 319 और 351 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।

सोशल मीडिया पर नौकरी के झांसे से रहें सावधान

यह घटना सोशल मीडिया पर नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को जाल में फंसाने और निजी तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करने के खतरे को उजागर करती है। अनजान लोगों के साथ निजी तस्वीरें या वीडियो साझा करने से पहले सावधानी बरतना जरूरी है। यदि कोई व्यक्ति निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगता है, तो दबाव में आने के बजाय पुलिस से शिकायत करनी चाहिए।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

युवती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में किया शेयर, पुराने विवाद का बदला लेने आरोपी ने फर्जी आईडी बनाकर किया पोस्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल