गरियाबंद जिले में पंचायत उप निर्वाचन की तैयारियां तेज, विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए प्रारंभिक निर्वाचक नामावली प्रकाशित, दावा आपत्ति आमंत्रित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज)गरियाबंद :– छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतों के उप निर्वाचन, 2026 के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने संबंधी जारी कार्यक्रम के अनुसार जिले की त्रिस्तरीय पंचायतों में रिक्त पदों के उप निर्वाचन के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 23 अक्टूबर 2026 को निर्धारित स्थानों पर किया जा चुका है।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषा ठाकुर ने बताया कि विकासखंड गरियाबंद के ग्राम पंचायत हरदी, पोटिया, छिंदौला, मरदाकला एवं धवलपुरडीह, विकासखंड छुरा के ग्राम पंचायत करकरा, कुरूद, खरखरा एवं बोडराबांधा, विकासखंड फिंगेश्वर के ग्राम पंचायत कुम्ही, बरभांठा एवं अरण, विकासखंड मैनपुर के ग्राम पंचायत सगड़ा, काण्डेकेला, तौरेंगा, मैनपुरखुर्द, कुल्हाड़ीघाट, जांगड़ा, सरईपानी एवं कुहीमाल तथा विकासखंड देवभोग के ग्राम पंचायत कुम्हड़ईकला एवं कोसमकानी में निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया गया है।
छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम, 1995 के नियम 10 के तहत प्रकाशित फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के संबंध में 23 अक्टूबर 2026 से दावा एवं आपत्तियां प्राप्त की जा रही हैं। दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित की गई है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
नीति आयोग की केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने किया गरियाबंद एवं मैनपुर का निरीक्षण











