देशी कट्टा लेकर घूम रहा युवक, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा; आर्म्स एक्ट में भेजा जेल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजधानी रायपुर में अवैध हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने देशी कट्टा लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक देशी कट्टा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, 30 अक्टूबर 2026 को थाना गुढ़ियारी पुलिस को सूचना मिली थी कि अशोक नगर इलाके में एक व्यक्ति देशी कट्टा लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपी की पहचान टिकेश्वर साहू उर्फ टिकू (26 वर्ष) निवासी छोटा अशोक नगर थाना गुढ़ियारी, रायपुर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी थाना गुढ़ियारी में आर्म्स एक्ट, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं के तहत पांच आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











