शोरूम में फंदे पर लटके मिला युवती का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; शरीर पर चोट के निशान होने का दावा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शोरूम में 19 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब एक सप्ताह से प्रतिष्ठान में काम कर रही थी। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच, शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला जगदलपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

शाम को हुई थी आखिरी बार फोन पर बात

जानकारी के अनुसार जगदलपुर शहर के बाफना लाइफस्टाइल शोरूम में युवती का शव फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान दीपा सागर के रूप में हुई है। परिजनों और मृतका की मौसी के मुताबिक, घटना से एक दिन पहले शाम करीब 5.30 से 6 बजे के बीच उनकी दीपा से फोन पर बात हुई थी। उस समय दीपा ने कहा था कि अभी बात नहीं कर सकती, बाद में बात करेगी। इसके बाद उससे संपर्क नहीं हो पाया।

परिजनों का कहना है कि रात करीब 9.30 बजे तक जब दीपा घर नहीं पहुंची तो उन्होंने शोरूम के कर्मचारियों से उसके बारे में पूछताछ की। कर्मचारियों ने बताया कि दीपा शाम करीब 6.30 बजे से गायब है और उसका मोबाइल शोरूम में ही छूट गया है। इसके बाद स्टाफ के लोग उसका मोबाइल लेकर घर पहुंचे। परिजन शोरूम पहुंचे, लेकिन उस समय प्रतिष्ठान बंद था। अगले दिन सुबह दोबारा पहुंचने पर ऊपर जाकर देखने पर दीपा का शव फंदे पर लटका मिला।

शरीर पर चोट के निशान का दावा, हत्या की आशंका

शव मिलने के बाद परिजनों ने शरीर पर चोट और नाखून के निशान होने का दावा किया है। उनका कहना है कि इन परिस्थितियों को देखते हुए मौत को सामान्य आत्महत्या मानना उचित नहीं है। परिजनों ने शोरूम प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि दीपा के लापता होने के बाद तलाश के दौरान उन्हें तत्काल सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखाई गई। मृतका की बहन ने शव के पास से सुसाइड नोट मिलने की जानकारी पर भी सवाल उठाए हैं।

पुलिस ने FSL टीम के साथ जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के साथ कॉल डिटेल रिकॉर्ड (ब्क्त्) की भी जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही युवती की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

परिजनों के मुताबिक, बाफना हाउस प्रतिष्ठान पूर्व विधायक संतोष बाफना का है। उन्होंने आशंका जताई है कि प्रभावशाली लोगों से जुड़ा मामला होने के कारण जांच प्रभावित हो सकती है। इसलिए उन्होंने पुलिस से बिना किसी दबाव के निष्पक्ष जांच करने और सीसीटीवी फुटेज सहित सभी साक्ष्यों की पड़ताल करने की मांग की है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

मोबाइल को लेकर विवाद, छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम; घर के टॉयलेट में फंदे पर मिली लाश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल