रास्ता पूछने के बहाने महिला के गले से झपट ली सोने की चेन, विरोध करने पर बदमाश ने की मारपीट; CCTV में कैद वारदात

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रास्ता पूछने के बहाने पहुंचे युवक ने महिला के गले से करीब दो तोले की सोने की चेन झपट ली। महिला ने जब इसका विरोध करते हुए चेन बचाने की कोशिश की तो बदमाश ने उनके साथ मारपीट कर दी। घटना में महिला के गले और शरीर पर चोटें आई हैं। पूरी वारदात कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। मामला बिलासपुर शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

टहलने निकली महिला को बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार, संपदा कैंपस निवासी सुमन सिंह एसईसीएल में पदस्थ हैं। सोमवार रात करीब 9 बजे भोजन करने के बाद वे रोजाना की तरह कैंपस में टहलने निकली थीं। सामान्यतः वे पड़ोसियों के साथ वॉक करती थीं, लेकिन घटना के समय अकेली थीं। इसी दौरान स्कूटी सवार एक युवक उनके पास पहुंचा और रास्ता पूछने के बहाने सवाल किया कि बसंत कहां रहता है?

महिला युवक के सवाल का जवाब दे पातीं, इससे पहले ही उसने अचानक उनके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली। अचानक हुई इस वारदात से महिला सकते में आ गईं।

विरोध करने पर मारपीट की

बदमाश की हरकत देखकर सुमन सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए उसका विरोध किया और चेन बचाने की कोशिश की। इस पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। छीना-झपटी के दौरान महिला के गले पर खरोंचें आईं और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें लगीं। इसके बाद आरोपी अपनी स्कूटी से तेजी से मौके से फरार हो गया।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने संपदा कैंपस और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। इनमें संदिग्ध युवक और उसकी स्कूटी नजर आने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस वाहन नंबर और आरोपी के हुलिए के आधार पर उसकी पहचान करने में जुटी है। वहीं, कैंपस जैसे आवासीय परिसर में महिला के साथ हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रात में टहलने निकली महिला को निशाना बनाए जाने से स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: राजीव लोचन दर्शन करने पहुंचीं दो महिलाओं के गले से मंगलसूत्र पार, चोर गिरोह सक्रिय होने की आशंक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल