बंद कमरे में नाबालिग के साथ आपत्तिजनक थी पत्नी, कमरे का नजारा देख पति ने खोया आपा, डंडे से बरसाए वार; नाबालिग की मौत, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पत्नी के साथ नाबालिग को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर पति इस कदर आक्रोशित हुआ कि उसने दोनों पर डंडे और लात-मुक्कों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पिटाई में नाबालिग और महिला दोनों गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान नाबालिग की मौत हो गई। वहीं महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम डीपाडीह जम्होर की है।

जानकारी के अनुसार, 4 नवंबर को गांव में गजेंद्र पैकरा के घर दशकर्म कार्यक्रम आयोजित था। इसमें शामिल होने के लिए गांव की ही एक महिला अपने 15 वर्षीय बेटे के साथ पहुंची थी। कार्यक्रम के दौरान किशोर और गजेंद्र की पत्नी घर के नए कमरे में चले गए।

इसी दौरान सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच गजेंद्र घर पहुंचा। कमरे में पत्नी और किशोर को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर वह अपना आपा खो बैठा। गुस्से में उसने दोनों की डंडे और लात-मुक्कों से बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए।

भाई ने दी सूचना

घटना के बाद गजेंद्र ने अपने भाई को इसकी जानकारी दी। इसके बाद भाई ने किशोर की मां को घटना के बारे में बताया। सूचना मिलते ही मां मौके पर पहुंची तो बेटा बेहोशी की हालत में पड़ा था और महिला भी गंभीर रूप से घायल थी। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया।

इलाज के दौरान किशोर ने तोड़ा दम

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला का उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद किशोर का शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

अभनपुर ब्रेकिंग: पत्नी और बेटे के बीच आपत्तिजनक संबंध के आरोप, गुस्साए बेटे ने की पिता की हत्या, आत्महत्या दिखाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल