पैरों में पत्थरों से भरा बोरा बांधा और कुएं में कूद गया युवक, पहले भी दो बार कर चुका था आत्महत्या का प्रयास, तीसरी बार में हुई मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक युवक ने अपने पैरों में रस्सी से पत्थरों से भरा बोरा बांधा और कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी है। युवक द्वारा उठाए गए इस कदम के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक सुमेर सिंह कल्याणपुर का रहने वाला है। सुमेर सिंह ने कुएं में छलांग लगाने से पहले अपने पैरों में रस्सी बांधी और उसमें पत्थरों से भरा बोरा बांध लिया। इसके बाद वह कुएं में कूद गया। पैरों में वजन बंधा होने के कारण वह कुएं से बाहर नहीं निकल सका और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया।

पहले भी दो बार कर चुका था आत्महत्या का प्रयास

पुलिस और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, सुमेर सिंह इससे पहले भी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। बताया जा रहा है कि पहली बार उसने फांसी लगाने की कोशिश की थी। हालांकि, जिस पेड़ की डाल पर उसने फंदा लगाया था, वह टूट गई और उसकी जान बच गई। इसके बाद दूसरी बार उसने कुएं में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की थी। लेकिन उसे तैरना आता था, जिसके चलते वह उस दौरान बच गया था।

तीसरी बार उठाया खौफनाक कदम

बताया जा रहा है कि इस बार सुमेर ने कुएं में छलांग लगाने से पहले अपने पैरों में पत्थरों से भरा बोरा बांध लिया था। इसके बाद उसने कुएं में छलांग लगा दी। इस बार वह बाहर नहीं निकल सका और उसकी मौत हो गई।

गांव वालों से ज्यादा नहीं बनती थी

पुलिस के अनुसार, सुमेर का स्वभाव कुछ अलग बताया जा रहा है और गांव के लोगों से उसकी ज्यादा नहीं बनती थी। हालांकि, उसने यह कदम आखिर क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना की वास्तविक वजह सामने आ सके।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

पिता और छोटे बेटे ने मिलकर बड़े बेटे की हत्या, बोरी में भरकर कुएं में फेंका शव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button