भाई दूज पर मातम में बदली खुशियां, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 4 की दर्दनाक मौत; पिता और दो मासूम बच्चों ने भी गंवाई जान

बहन के घर से लौट रहा था परिवार, रास्ते में काल बनकर आई टक्कर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– भाई दूज के त्योहार के बीच एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने परिवारों की खुशियां छीन लीं। दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक पिता और उसके दो बच्चे भी शामिल हैं, जो भाई दूज के अवसर पर अपनी बहन के घर से लौट रहे थे। त्योहार के दिन हुए इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। घटना कवर्धा जिले के रणवीरपुर चौकी क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, बेमेतरा जिले के बनराका गांव निवासी भूपेंद्र कश्यप (40) अपने परिवार के साथ भाई दूज के अवसर पर ग्राम डोंगरिया स्थित अपनी बहन के घर गए थे। वहां से वापस लौटते समय उनकी एसपी साइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG25S1075 की दूसरी ओर से आ रही पल्सर बाइक क्रमांक CG9JG2750 से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में भूपेंद्र कश्यप, उनकी बेटी ऋतु कश्यप (15) और बेटे पंकज कश्यप (12) की मौके पर ही मौत हो गई।

दूसरी बाइक पर सवार युवक की भी मौत, दो गंभीर घायल

दूसरी पल्सर बाइक पर सवार भावेश सिन्हा (20), निवासी नवघटा, थाना लोहारा, जिला कबीरधाम की भी इस दुर्घटना में जान चली गई। वहीं बाइक पर सवार तोमन मरावी (18) और भानुप्रताप सिंह (17), दोनों निवासी नवघटा, गंभीर रूप से घायल हो गए।

दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई इस भीषण भिड़ंत के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

थान खम्हरिया अस्पताल में घायलों का उपचार जारी

घायलों को बेमेतरा जिले के थान खम्हरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है। वहीं चारों मृतकों के शवों को अस्पताल की मर्च्युरी भिजवाया गया है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

भाई दूज जैसे पारिवारिक और खुशियों के पर्व पर एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित चार लोगों की मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। जिस घर में त्योहार की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां अब मातम पसरा है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: महानदी में समाई कार, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल