प्रेमी से मिलने पहुंची नवविवाहिता पकड़ी गई, रातभर पंचायत के बाद सुबह मंदिर में कराई शादी; पहले पति का सिंदूर धुलवाया

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– प्रेम प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने गांव से लेकर सोशल मीडिया तक हलचल मचा दी है। प्रेमी से मिलने पहुंची नवविवाहिता को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद रातभर पंचायत और गांव में चले घटनाक्रम के बीच सुबह मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। हैरान करने वाली बात यह रही कि शादी से पहले युवती की मांग में पहले पति के नाम का सिंदूर पानी से धुलवाया गया, फिर प्रेमी ने उसी मंदिर में उसकी मांग भर दी। पूरी घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

आधी रात प्रेमी से मिलने पहुंची युवती

मामला बेगूसराय जिले के डंडारी थाना क्षेत्र के मैसहा गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, 21 नवंबर की रात रोहित कुमार अपनी प्रेमिका से मिलने गांव पहुंचा था। दोनों को एक साथ देखकर ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और दोनों को रातभर रोककर रखा गया।

बताया जा रहा है कि युवती की शादी करीब छह महीने पहले लखीसराय में हुई थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही वह मायके लौट आई और ससुराल जाने से इनकार कर दिया। इसी दौरान उसका अपनी बड़ी बहन के देवर रोहित कुमार के साथ प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आई। रोहित लाखो गांव का निवासी बताया जा रहा है।

सुबह 5 बजे मंदिर में हुई शादी, पहले धुलवाया गया सिंदूर

रातभर चले घटनाक्रम के बाद सोमवार सुबह करीब पांच बजे गांव के मंदिर में पंचायत की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गई। बताया जा रहा है कि शादी की रस्म से पहले युवती की मांग में पहले पति का लगाया सिंदूर पानी से धुलवाया गया। इसके बाद रोहित ने मंदिर में युवती की मांग में सिंदूर भरकर विवाह की रस्म पूरी की। इस दौरान गांव की महिलाएं, बुजुर्ग और अन्य लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने दोनों से वीडियो में अपनी मर्जी से शादी करने की बात भी कहलवाई। पूरी घटना के वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहे हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

चोरी-छिपे आधी रात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ससुरालियों ने रंगे हाथों पकड़कर पीटा, सामाजिक बैठक के बाद ये फरमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल