छुरा ब्रेकिंग: कुंए में गिरा तेंदुआ, रेस्क्यू के दौरान बाल-बाल बचे रेंजर, गांव में मचा हड़कंप, देखिए वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन सिन्हा:– गरियाबंद जिले में रात के अंधेरे में मुर्गी को शिकार बनाकर भाग रहा तेंदुआ गलती से एक गहरे कुएं में गिर गया। सुबह गांव वालों की नजर पड़ी तो गाँव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई।

जानकारी के अनुसार छुरा ब्लॉक पांडुका वन परिक्षेत्र अंतर्गत पंडरीपानी (खरखरा) गांव में तेंदुआ अक्सर गांव में घुस आता है और पालतू जानवरों का शिकार करता है। बीती रात भी वह शिकार की तलाश में आया था। वह मुर्गी को शिकार बनाकर भाग रहा था तभी गलती से एक गहरे कुएं में गिर गया। सुबह गांव वालों ने आवाज सुनी तो देखा तेंदुआ कुएं में फंसा हुआ था।

सूचना पर वन विभाग मौके पर पहुंची और रेस्क्यू की शुरुआत की गई। पहले तेंदुए को सीढ़ी से बाहर निकालने की कोशिश की गई लेकिन, तेंदुआ नहीं निकला। इसके बाद खाट को रस्सी से बांधकर कुएं में उतारा गया। हैरानी की बात यह रही कि तेंदुआ उस खाट पर बैठ गया और उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया।

बाहर निकलते ही तेंदुआ भीड़ देखकर जंगल की ओर जाने के बजाय गांव की ओर दौड़ पड़ा और वह लोकेश ध्रुव के घर में घुस गया। घर में दुबक कर बैठे तेंदुए को गांव वालों के सहयोग से बाहर निकाला गया, तभी घर से बाहर निकलते समय तेंदुआ पांडुका रेंज के रेंजर संतोष चौहान के पैरों के पास से झपटता हुआ निकला, जिससे अधिकारी बाल-बाल बचे। जिसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया, तब वन विभाग ने चैन की सांस ली।

इस पूरे ऑपरेशन के दौरान गाँव के एक युवक की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसे मौके पर ही रेंजर द्वारा सम्मानित किया गया। उसकी बहादुरी और सूझबूझ की ग्रामीणों ने भी सराहना की।

गांव में दहशत का माहौल

वहीं इस वक्त तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य चल रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है, क्योंकि यह तेंदुआ पहले भी कई बार गांव की ओर आता रहा है। भीड़ को काबू में करने के लिए छुरा थाना की पुलिस बल भी मौके पर पहुंची और व्यवस्था संभाली। बहरहाल कुएं में फंसे तेंदुए की तस्वीरें और रेस्क्यू वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें लोग बार-बार देख रहे हैं और शेयर कर रहे हैं।

वीडियो

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

मुर्गी लेकर भाग रहा तेंदुआ कुएं में गिरा, रेस्क्यू में जुटे वनकर्मी – सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन