विधायक के प्रयासों से राजिम को मिली एक और बड़ी सौगात, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

पर्यटन को बढ़ावा देने मेला ग्राउंड तक करोड़ों की लागत से बनेगी नई सड़क

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– विधानसभा क्षेत्र राजिम के विधायक रोहित साहू की सक्रियता से धर्मनगरी राजिम का विकास लगातार हो रहा है, विधायक रोहित साहू के निरंतर प्रयास और विकासपरक सोच का सकारात्मक परिणाम पुनः देखने को मिला है। उनके प्रयासों से छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा दो सड़कों के लिए 44 करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिसमें एक सड़क फोरलेन चौडाई की बनेगी।

पहला मार्ग नवीन मेला ग्राउंड चौबेबांधा राजिम से नदी तट लक्ष्मण झूला तक फोरलेन बनेगी जिसकी कुल लम्बाई 3.50 किमी तथा लागत राशि 34 करोड़ 19 लाख 52 हजार रूपये है। दूसरा मार्ग राजिम -चौबेबांधा – नवागांव पुल तक चौड़ीकरण कार्य जिसकी लम्बाई 3.30 किमी तथा लागत राशि 9 करोड़ 4 हजार रूपये शामिल है। विधायक रोहित साहू ने इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व लोक निर्माण मंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। राजिम की गरिमा के अनुरूप अब विकास कार्य हो रहा है। आने वाले दिनों में इस मार्ग के बन जाने से राजिम कुंभ कल्प की दिव्यता और भव्यता और भी बढ़ेगी। इस मार्ग के बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा साथ ही देश विदेश के लोग राजिम की भव्यता को निहारने आएंगे जिससे पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी।

राजिम की वैश्विक पहचान बढ़ेगी 

विधायक रोहित साहू ने आगे कहा कि ये सड़कें राजिम की वैश्विक पहचान को और अधिक सुदृढ़ करेगी। यह मार्ग मेला ग्राउंड से मुख्य धार्मिक स्थल को जोड़ेंगी, जिससे श्रद्धालुओं, पर्यटकों, व्यापारियों और आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी। जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इन सड़कों के बनने से कनेक्टिविटी की समस्या हल होगी। उन्होंने बताया कि स्वीकृत प्राक्कलनों के बाद जल्द ही इन मार्गों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण होगा

उन्होंने आश्वस्त कि निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण होगा। यह स्वीकृति धर्मनगरी राजिम के विकास की नई दिशा तय करने वाली साबित होगी। नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव, पूर्व अध्यक्ष रेखा जितेंद सोनकर, मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष पूर्णिमा चन्द्राकर, पार्षद टंकु सोनकर, आकाश राजपूत, भारत यादव, मंशा कुर्रे, कुलेश्वर साहू, सुरेश पटेल, सोमनाथ पटेल, अजय पटेल व्यापारी संग से अजय साहू, विक्रम मेघवानी सहित स्थानीय लोगों ने विधायक के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए खुशी जताई।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GziCN5iIb0T1AZ6tu0NrWR

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद जिले में अवैध रेत कारोबार पर होगा 24×7 एक्शन, टास्क फोर्स समिति का गठन, राजिम वन चौकी से होगी निगरानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film