कुरूद ब्रेकिंग: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, स्कूल जा रहे शिक्षक की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- धमतरी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रेत से भरी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को टक्कर मार दी। इस हादसे में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आसपास के ग्रामीणों में आक्रोश है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को कातलबोड़ से कुकरेल जा रहे शिक्षक का नाम रामचंद्र साहू को दोनर के पास रेत से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की जोरदार ठोकर से शिक्षक ट्रक के नीचे आ गए और ट्रक के चक्के में दबने से शिक्षक का सिर बुरी तरीके से कुचल गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। घटना की सूचना मिलते ही अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। वहीं ड्राइवर मौके से फरार है। फ़िलहाल पुलिस ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही है।
सड़क हादसे में अन्य खबरें भी पढ़े…

राजिम ब्रेकिंग: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, चिंगरापगार से लौट रहे थे, देखिए वीडियो

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल