जिले में फिर एक प्राइवेट अस्पताल पर कार्रवाई, कलेक्टर ने दिलाया 60 हजार रूपए, जानिए पूरा मामला

एक फोन पर हो रहा समस्या का समाधान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में एक फोन कॉल पर समस्या का समाधान हो रहा है। आरंग के बकतरा निवासी सुशील कुमार मनहरे ने एक निजी अस्पताल प्रबंधन पर इलाज के दौरान ज्यादा राशि लिए जाने की शिकायत की थी।

उन्होंने बताया कि डीडीनगर स्थित ग्लोबल स्टार अस्पताल में अपने 51 वर्षीय पिता छक्कन दास मनहरे की तबीयत खराब होने पर भर्ती कराया था। उनका आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने 82 हजार रूपए वसूला। जबकि बिल महज 21828 रूपए का दिया। उन्होंने बाकी के पैसों का हिसाब पूछा, तो अस्पताल प्रबंधन ने बताने से मना कर दिया।

जिसको लेकर मरीज के परिजनों ने कलेक्टोरेट के जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया और उनकी समस्याओं का निराकरण करने के लिए संबंधित अस्पताल से मामले की जानकारी मांगी गई। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने गलती मानी साथ ही मरीज के परिजनों को इलाज के दौरान ज्यादा ली गई राशि 60 हजार रूपए को नगद वापस कराया। समस्या का निदान होने पर मरीज के पुत्र सुशील कुमार मनहरे सहित परिजन काफी खुश है और उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति भी आभार जताया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Hp8Ev58gX3t5ZVCqAQwd6U

यह खबर भी जरुर पढ़े

प्राइवेट अस्पताल ने वसूले 1.34 लाख रुपये ज्यादा, कलेक्टर की कड़ाई के बाद मरीज़ के परिजनों को वापस हुए पैसे

 

Related Articles

Back to top button