गरियाबंद में SDM व 9 तहसीलदारों के बदले प्रभार, राजिम तहसील का इन्हें मिला प्रभार, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने राजस्व अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन किया है। देवभोग के SDM हितेश पिस्दा के दुर्ग जिला स्थानांतरण के पश्चात मैनपुर एसडीएम तुलसीदास मरकाम को देवभोग एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी प्रकार 9 तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों के पदस्थापना में भी परिवर्तन किया गया है।

तहसीलदारों को मिला नया प्रभार

कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार तहसीलदार मयंक कुमार अग्रवाल का गरियाबंद तहसीलदार के रूप में पदस्थापना किया गया है। इसी प्रकार डोनेश्वर साहू नायब तहसीलदार गरियाबंद होंगे। तहसीलदार चितेश कुमार देवांगन को तहसीलदार देवभोग पदस्थापित किया गया है। सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख सुशील कुमार भोई नायब तहसीलदार राजिम होंगे।

तहसीलदार डिम्पल ध्रुव तहसीलदार फिंगेश्वर के प्रभार में होंगी। नायब तहसीलदार खोमन ध्रुव अब नायब तहसीलदार राजिम होंगे। नायब तहसीलदार तारेन्द्र कुमार ठाकुर अब नायब तहसीलदार पाण्डुका, नायब तहसीलदार  रमाकांत कैवर्त अब नायब तहसीलदार मैनपुर होंगे। इसी प्रकार नायब तहसीलदार योगेश सिंह राजपूत को प्रभारी तहसीलदार अमलीपदर बनाया गया है।  

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EpBZvApYWz41PipgNDs6CU

यह खबर भी जरुर पढ़े

सरकारी राशन का अवैध परिवहन करने पर वाहन जब्त, 3 वाहनों पर अलग मामलों में कार्रवाही

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन