दो अलग-अलग कुएं में मिले महिला और बच्चे के शव, कपड़े से बंधे थे दोनों शव

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– दो अलग-अलग कुओं में दो शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। एक शव बच्चे का है और दूसरा महिला का। दोनों के हाथ-पैर बंधे हुए थे। महिला की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। जबकि बच्चे की उम्र करीब 14 साल होगी। दोनों शवों की पहचान नहीं हो पाई है। पूरा मामला दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र का है।

कुएं के अंदर गठरी से बंधा हुआ था शव

जानकारी के अनुसार अमलेश्वर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खमरिया के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि दो कुओं से तेज बदबू आ रही है। सूचना मिलते ही अमलेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कुएं में देखा तो हड़कंप मच गया। कुएं में गठरी से बंधा शव मिला। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने मामले की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी।

शव के हाथ-पैर बांधकर साड़ी में लपेटा गया था

इसके बाद एसएसपी विजय अग्रवाल, एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर, एसडीओपी पाटन अनूप लाकड़ा और क्राइम डीएसपी अजय सिंह मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव की गठरी खुलवाई। बताया जा रहा है कि दोनों के शव गठरी में बंधे मिले। दोनों शवों के हाथ-पैर भी बंधे हुए थे और उन्हें साड़ी में लपेटकर कुएं में फेंका गया था। पंचनामा के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है और जिस तरह से शवों को फेंका गया है, उससे दोनों के बीच कोई न कोई संबंध जरूर है। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

एक साल के बच्चे को लेकर ट्रेन के सामने कूदी मां, महिला की दर्दनाक मौत, मासूम को नहीं आई खरोंच, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film