आरक्षक ने ASI पर चलाई 18 गोली, मौके पर मौत, इस बात की आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक सिपाही ने सहायक उप निरीक्षक (ASI) पर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार खरोरा स्थित भारत तिब्बत सीमा सुरक्षा बल (ITBP) की 38 वीं बटालियन कैंप में कॉन्स्टेबल सरोज कुमार (32) ने इंसास राइफल से ASI देवेंद्र सिंह दहिया (56 साल) पर लगभग 18-20 राउड गोली चलाई, जिसके कारण ASI की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मिलते ही स्थानीय पुलिस के अलावा ITBP की 38वीं बटालियन के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया है।

बताया गया कि आरोपी कॉन्स्टेबल सरोज कुमार बिहार के बक्सर जिले का रहने वाला है। वहीं मृतक ASI देवेंद्र सिंह दहिया (56) हरियाणा का रहने वाला था। दोनों के बीच आज सुबह किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद कांस्टेबल सरोज कुमार ने ASI  देवेंद्र दहिया पर सर्विस रिवॉल्वर से गोली चला दी। प्रारंभिक जांच में मॉर्निंग परेड के दौरान ASI ने आरक्षक को फटकार लगाई थी, इसी बात से गुस्साए कांस्टेबल ने फायरिंग करने की बात सामने आई है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अधिकारी आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FD8sAo6ivYJ1iZflsaSSFM

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर दिनदहाड़े चली गोली, युवक के गर्दन में धंसी बुलेट, मची अफरा-तफरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film