बाइक पर कपल रोमांस! पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की और लड़के के गले में हाथ, वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- सोशल मीडिया पर एक कपल वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कपल चलती बाइक पर रोमांस करता हुआ नजर आ रहा है। लड़का बाइक चला रहा है जबकि लड़की आगे बैठी हुई है। वो फिल्मी अंदाज में बाइक की टंकी पर बैठकर लड़के को गले लगाए हुए है। बगल से गुजर रहे किसी कार सवार ने कपल की इस हरकत को कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

बताया जा रहा है कि ये वीडियो दुर्ग के एनएच-56 का है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक लड़की बाइक की पेट्रोल टंकी पर बैठी हुई है। उसने हेलमेट नहीं लगाया हुआ है। लड़के ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ है। दोनों एक दूसरे को गले लगा रहे हैं।

इधर, वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने चलती बाइक पर इश्क फरमाने वाले युवक का 4 हजार रुपए का चालान काटा है। बताया जा रहा है कि युवक मैकेनिक है। इस दौरान दोनों बाइक पर ही खुलेआम रोमांस कर रहे थे। किसी ने दोनों का वीडियो बना लिया।

अन्य खबरें भी पढ़े : रायपुर में बाइक पर कपल रोमांस, पुलिस ने किया शानदार स्वागत, वीडियो

चालान काटने के बाद भी नहीं कम हो रही ऐसी घटनाएं

बता दें कि ऐसी अधिकतर घटनाएं छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के साथ ही रायपुर और बिलासपुर में देखने को मिलती है। पुलिस ने कई मामलों में मनचले वाहन चालकों पर 10 हजार तक का चालान काटा है। इसके साथ ही अन्य कार्रवाई भी की है, लेकिन इसके बाद भी ऐसी घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है।

NH- 56 पर गर्लफ्रेंड को आगे बैठाकर बाइक चलाता युवक। - Dainik Bhaskarकपल के साथ राहगीरों की जान भी जोखिम में

लोगों का कहना है कि युवक खुद और उस लड़की की जान तो खतरे में डाल ही रहा था, सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों के लिए जान का जोखिम कम नहीं था। अगर वो अपनी बाइक का संतुलन जरा भी खोता तो दूसरे वाहन चालक भी सड़क हादसे का शिकार हो सकते थे। प्रशासन को ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर देना चाहिए।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

बाइक पर कपल रोमांस: ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई, देखिए वीडियो

Related Articles

Back to top button