आरंग ब्रेकिंग : तालाब में मिली युवक की तैरती लाश, जांच में जुटी पुलिस, देखिए वीडियो…

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) आरंग :- आरंग से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां तालाब में एक युवक की तैरती हुई लाश मिली है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। घटना आरंग थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार आरंग के दमौवा तालाब में सुबह नहाने गए लोगों ने तैरती हुई लाश देखी। लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी आरंग थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से लाश को तालाब से बाहर निकाला। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह हत्या है या आत्महत्या अभी पता नहीं चल पाया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका पता चल पाएगा। पुलिस आसपास लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button