दुतकैया आगजनी व तोड़-फोड़ मामले की मजिस्ट्रेट जांच शुरू, 23 फरवरी तक बयान आमंत्रित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम क्षेत्र के ग्राम ग्राम दुतकैया (खपरी) में 01 फरवरी 2026 को सांप्रदायिक विवाद के चलते तनाव की स्थिति में आगजनी एवं तोड़-फोड़ की गंभीर घटना सामने आई, जिससे गांव में अशांति का माहौल बन गया। इस घटना की निष्पक्ष एवं विस्तृत मजिस्ट्रेट जांच के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी, राजिम को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

अब इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच शुरू हो चुकी है। जांच के दौरान घटना की परिस्थितियों, दोषियों की पहचान, जनहानि व संपत्ति क्षति का आकलन तथा सभी संबंधित तथ्यों की गहन समीक्षा की जाएगी। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु सुझाव भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि घटना से जुड़ी किसी भी जानकारी वाले व्यक्ति 23 फरवरी 2026 तक कार्यालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी, राजिम में स्वयं उपस्थित होकर अथवा लिखित रूप में अपना बयान दर्ज कराएं। प्रशासन ने जांच में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने का भरोसा दिलाया है।

अफवाहों से दूर रहने आग्रह

प्रशासन ने नागरिकों से शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील करते हुए अफवाहों से दूर रहने और भ्रामक सूचनाओं का प्रसार न करने का आग्रह किया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

दुतकैया मामले में गरियाबंद कलेक्टर सख्त: मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, इन विषयों पर करेंगे जांच

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button