भाजपा मंडल राजिम की चुनावी बैठक सम्पन्न, पश्चिम बंगाल के प्रवासी विधायक की रही उपस्थिति

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी तत्परता से रणनीति तैयार कर रही है। पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए पश्चिम बंगाल के प्रवासी विधायक सुशांत घोष की उपस्थिति में मंगलवार को भाजपा मंडल राजिम की चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक आहूत की गई। प्रवासी विधायक मण्डल स्तर पर बैठक लेकर क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ मंत्रणा कर रहे हैं और पार्टी की स्थिति व उम्मीदवार स्थिति का आकलन कर अपना फीडबैक संगठन को देंगे।

इस दौरान प्रवासी विधायक ने स्थानीय संगठन के साथ चुनावी मैनेजमेंट पर चर्चा कर मंडल, शक्तिकेन्द्र व बूथ स्तर पर माइक्रो मैनेजमेंट के साथ चुनाव लड़ने की बात कही और सभी पदाधिकारियों ने एकजुटता के साथ राजिम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का कमल खिलाने के संकल्प लिया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू ने सभी वरिष्ठजनों से सहयोग की अपेक्षाओं सहित आशीर्वाद प्राप्त किया।

भाजपा मंडल राजिम की बैठक में प्रमुख रूप से प्रवासी विधायक के साथ राजिम विधानसभा के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, भागवत हरित, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनकर, संजीव चंद्राकर, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष हरित, सोमप्रकाश साहू, भाजयुमो पदाधिकारी राजू साहू, विकास साहू, रिकेश साहू, वीरेंद्र साहू, पंचायत अध्यक्ष रेखा सोनकर, छाया राही, मधु नथानी, देवकी साहू, खुशी साहू, पार्षद पूर्णिमा चंद्राकर, पार्षद ओमप्रकाश आडिल, किशोर साहू रिकेश साहू, विकास साहू आदि सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

और भी खबरों के लिए क्लिक करे :-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film