रिश्ता हुआ शर्मसार: नाबालिग बेटी के साथ 2 साल तक दुष्कर्म करता रहा पिता

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, पत्नी के मौत के बाद एक पिता नाबालिग बेटी के साथ 2 साल तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी की मौत के बाद करने लगा दुष्कर्म

जानकारी के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले आरोपी विनय कोरवा के पत्नी की मौत करीब दो साल पूर्व हो गई थी। पत्नी की मौत के दो माह बाद से ही आरोपी ने अपनी 14 साल की नाबालिक बेटी के साथ ही शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। आरोपी डरा धमका कर अपनी बेटी के साथ बलात्कार करता था।

दो साल तक पिता के वहशीपन का शिकार पीड़िता परेशान होकर दो दिन पूर्व घटना की जानकारी अपनी बड़ी मां और बड़े पिता को दी। उसके बाद तत्काल उनके साथ जाकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी विनय कोरवा के खिलाफ धारा 376 (एबी), 376 (2) (एन), पॉक्सो एक्ट की धारा 4,6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश में जुट गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की टीम ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/K3AMYy3Qr6y8Zw044nyFjW

अन्य खबर भी जरूर पढ़े

भाजपा नेता पर लगा रेप का आरोप, महिला बोली महतारी वंदन योजना का काम करवाना के बहाने किया दुष्कर्म

Related Articles

Back to top button