फिंगेश्वर रेंज में पहुंचा GBME1 हाथी, विभाग की कच्चे रास्तों में ना जाने की अपील, इन गांवों के लिए अलर्ट जारी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– महासमुंद जिले से नदी पार करते हुए GBME1 हाथी गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र के गनियारी बिट में प्रवेश कर चुका है। हाथी की मौजूदगी से आसपास के ग्रामीण इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

वन विभाग के अनुसार GBME1 हाथी सिलयारी बाहरा रोड को पार कर कक्ष क्रमांक 43 और 44 की ओर बढ़ रहा है। हाथी की लगातार गतिविधि को देखते हुए वन विभाग ने आसपास के गांवों के ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है। वन विभाग ने गनियारी, फुलझर, जोगीडीपा, चरौदा, बहानाकाड़ी, छुईहा और जमाही गांवों में अलर्ट जारी किया है। ग्रामीणों से विशेष रूप से शाम के समय जंगल से जुड़े कच्चे रास्तों पर आवागमन नहीं करने की अपील की गई है।

Update :-  शाम 6:40 को विभाग द्वारा सूचना के अनुसार – GBME1 हाथी गनियारी फुलझर के मध्य विचरण कर रहा है। जो किसी भी तरफ जा सकता है। अलर्ट ग्राम गनियारी, फुलझर, जोगिडिपा, चरौदा, बहानाकाडी, छुईहा, जमाहि, देवसरा, करचाली, द्वारतरा, बम्हनी, पंक्तियां, जुनवानी, फुलझर, खदराही, मुरमुरा, सांकरा। 

ग्रामीणों को सुरक्षित रहने की सलाह

वन विभाग ने कहा है कि हाथी दिखाई देने पर उसके पास जाने या उसे छेड़ने का प्रयास न करें। ग्रामीण तत्काल नजदीकी वनकर्मी को इसकी सूचना दें। विभाग की ओर से हाथी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और ग्रामीणों को सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी तरह का जोखिम न लें। हाथी की मौजूदगी की सूचना मिलने पर वन विभाग को तत्काल जानकारी दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

ब्रेकिंग: महासमुंद-गरियाबंद सीमा पर दंतैल हाथी की दस्तक, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका; इस रूट पर बढ़ रहा आगे, गांवों में हाई अलर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button