सेम्हरतरा में गणेशोत्सव की धूम, शाम होते ही जगमगा उठता है पूरा गांव

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम के समीपस्थ ग्राम सेम्हरतरा में इन दिनों गणेशोत्सव को लेकर उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है। गांव के रंगमंच चौक, ग्राम भवन चौक, बस्ती चौक एवं तालाब चौक में आकर्षक पंडाल सजाकर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है।

गणेश पंडालों में प्रतिदिन सुबह-शाम विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती का आयोजन किया जा रहा है। आरती में गणेश उत्सव समितियों के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु शामिल होकर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद ले रहे हैं।

शाम होते ही गांव का वातावरण भक्तिमय होने के साथ ही उत्सव के रंग में रंग जाता है। आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से गणेश पंडालों के साथ पूरा गांव जगमगा उठता है। गणेश जी की मनमोहक सजावट देखने के लिए ग्रामीण परिवार सहित पंडालों तक पहुंच रहे हैं। देर शाम तक पंडालों में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रहती है।गणेशोत्सव के चलते पूरे सेम्हरतरा गाँव में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

ऋषि पंचमी पर निकली सांपों की अनोखी शोभायात्रा, ढोल-नगाड़ों की थाप पर नागदेवों की हुई पूजा, VIDEO

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button