महिला सुरक्षा संबंधी कानूनी जानकारी हेतु भव्य आयोजन : पुलिस कर्मियों ने दी कानून संबंधित जानकारी

देश में घरों के बंद दरवाज़ों के पीछे लोगों को किया जा रहा प्रताड़ित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- नवापारा कंसारी महिला संगठन कसेर समाज नवापारा के द्वारा महिला सुरक्षा कानून की जानकारी एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उप निरीक्षक सुनील कश्यप, सहायक उप निरीक्षक गुलाब सिन्हा, आरक्षक विजय साहू, महिला प्रधान आरक्षक निम्मी साहू, महिला प्रधान आरक्षक अंजली बारले के अलावा कंसारी समाज के सहदेव कंसारी, कलिदान, बाबूलाल साव, राजकुमार, तरुण, बलराम सारस, अशोक भारद्वाज, गोविंदा, गोपाल, संतोष कंसारी, तुकाराम कंसारी मौजूद थे।

कानून संबंधित दी गई जानकारी

इस अवसर पर महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस कर्मियों की टीम ने महिलाओं को घरेलू हिंसा, प्रताड़ना, दहेज, बाल विवाह, बाल अपराध, यौन उत्पीड़न, बेटियों की सुरक्षा और सुनसान स्थान पर अपनी सुरक्षा से संबंधी कानूनी जानकारी दी। कहा कि आज के समय में अपनी सुरक्षा के लिए जागरुक और सतर्क रहना बहुत ज़रुरी हैं। महिलाओं को कानूनी जानकारी रखना बेहद ज़रुरी है। साइबर क्राइम संबंधित इंटरनेट, ऑनलाइन धोखाधड़ी, चोरी, जासूसी, वायरस और अन्य अपराधों की जानकारी दी। साथ ही ऐसी घटना होने पर तुरंत टोल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की बात कही।

सभ्य समाज में हिंसा का कोई स्थान नहीं

घरेलू हिंसा के जानकारी देते हुए बताया कि घरेलू हिंसा दुनिया के लगभग हर समाज में मौजूद है। शारीरिक शोषण, भावनात्मक शोषण, मनोवैज्ञानिक दुर्व्यवहार या वंचितता, आर्थिक शोषण, गाली-गलौज, ताना मारना आदि हिंसा में शामिल है। बताया कि सभ्य समाज में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। हमारे देश में घरों के बंद दरवाज़ों के पीछे लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। कहा कि सभी को अपने मोबाईल में सुरक्षा के लिए अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कर विभिन्न प्रकार के अपराध एवं कानून की जानकारी ले सकता है।

प्रतिभावान छात्रों का किया सम्मान

इस अवसर पर प्रतिभावान विद्यार्थियों दसवीं में प्रथम -दिशा, शुभम, रेणुका कंसारी तथा बारहवीं में प्रथम शिवम, आकाश कंसारी को शिक्षा समिति द्वारा मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों को महिला संगठन समिति एवं शिक्षा विकास समिति के सदस्यों द्वारा प्रतीक चिन्ह, श्रीफल, साल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला संगठन की अध्यक्ष सरोज कंसारी एवं आभार प्रदर्शन समाज संगठन उपाध्यक्ष कलिदान कंसारी ने किया।

इनकी रही भूमिका

इस अवसर पर महिला पदाधिकारी धर्मिंन, पुष्पा, विमला, हर्षा, कल्याणी, विलासिनी, सुनीता, संतोष, लीला, हीरा, अनीता, पद्मिनी पद्मा, नर्मदा, रेखा, पीना, गायत्री, उषा, अंजू, प्रेमीन, संतोषी, रामबाई, द्रोपदी, सीमा, सावित्री, राजकुमारी, रुक्मणी, तीजिया कैकई, ननकी, प्रीति, रति, रेणु, गंगा, पूर्णिमा, रूकमणी, संतोषी, सावित्री, पार्वती आदि मातृ शक्तियों का सराहनीय सहयोग रहा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय के छात्रों ने युवा उत्सव में दिखाया अपना हुनर, उत्कृष्ट प्रदर्शन कर इन्होंने बनाया स्थान

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन