पति ने पत्नी पर किया हंसिया से हमला, बच्चे को बचाते हुए भागती रही महिला दौड़ाकर हंसिये से वार करता रहा पति

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजधानी रायपुर में एक युवक ने अपनी पत्नी पर हंसिये से हमला कर दिया। महिला की गोद में उसका बच्चा था। वह बच्ची को गोद में लेकर खुद को बचाने दौड़ती रही और युवक दौड़ा-दौड़ाकर उस पर हमला करता रहा। बाद में जब वहां लोग जमा हुए तो वह भाग निकला। पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता चेतानी परमार माता गैरेज के पीछे अग्रवाल साइकिल शोरूम में काम करती है। शनिवार की सुबह वह काम के दौरान किसी कारण से शोरूम से बाहर निकली थी। थोड़ी दूरी पर उसका पति युगंधर परमार खड़ा था। चेतानी को देखते ही वह उसके करीब आया और उसे मंदिर हसौद चलने को कहा, लेकिन पीड़िता चेतानी ने मना कर दिया। उसने कहा कि वह ऐसे अचानक नहीं जा सकती। आरोपी फिर भी उसके साथ जाने की जिद करता रहा। उसके हर बार मना करने पर वह नाराज हो गया। उसने चेतनी के साथ बदसलूकी की। जब उसने विरोध किया तो उसने उसके कपड़ों में छिपा हुआ हंसिये निकाल लिया और उस पर हमला कर दिया।

बच्चा गोद में होने के बावजूद हंसिए से हमला करता रहा

इस दौरान चेतनी का बच्चा उसकी गोद में था। उसके बाद भी आरोपी उस पर हंसिये से हमला करता रहा। इस दौरान आरोपी ने अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया। लड़की मदद के लिए चिल्लाती हुई कॉम्प्लेक्स में घुस गई। आरोपी युगंधर भी वहां घुस गया। इस दौरान कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। जब उन्होंने आरोपी पर चिल्लाया तो वह भाग गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।

आरोपी गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से हंसिया भी बरामद कर ली गई है। पति-पत्नी के बीच विवाद की वजह का पता नहीं चल पाया है। लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने बताया कि आरोपी उसके साथ मारपीट करता था। इससे तंग आकर वह ससुराल छोड़कर शहर में रहने लगी थी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में चोरी, सोने की चेन लेकर भागा युवक, घटना सीसीटीवी में कैद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film